उत्तरकाशी। राजकीय पॉलीटेक्निक श्रीनगर में इलेक्ट्रिकल द्वितीय वर्ष की छात्रा प्राची पड़ियार के इलाज के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् उत्तरकाशी के छात्रों ने 16821 रुपये एकत्र किए।
संगठन के जिला संयोजक शुभम बिजल्वाण ने बताया कि राजकीय पॉलीटेक्निक श्रीनगर में इलेक्ट्रिकल द्वितीय वर्ष की छात्रा प्राची पड़ियार के लीवर में दिक्कत है। इलाज के लिए उसे करीब 25 लाख की जरूरत है। पहले उसका इलाज जॉलीग्रांट अस्पताल में चला और इसके बाद दिल्ली के किसी अस्पताल में चल रहा है। बिजल्वाण ने बताया कि करीब 74 हजार एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने श्रीनगर से और 22 हजार गोपेश्वर से एकत्रित कर मदद के लिए भेजे हैं। धनराशि एकत्र करने वालों में गौतम रावत, सतेंद्र गुर्साइं, अनूप रावत, विरेंद्र अवस्थी, देवेंद्र महर, हिमांशु परमार, नवीन राणा, पवन, अमन, अभिषेक, अनुज, करण, सतीश आदि शामिल रहे।