फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कजोहिया का शुभारंभ, कमल जोशी की याद में किया जाएगा गंगा-सतलज क्षेत्र का अध्ययन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। प्रसिद्ध फोटो जर्नलिस्ट व घुमक्कड़ कमल जोशी की याद में कजोहिया कमल जोशी हिमालय यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के प्रमुख छायाकारों व बुद्धिजीवियों की ओर से गंगा के जलागम से लेकर सतलज के जलागम तक के क्षेत्र का शोध किया जाएगा। इसके बाद यात्रा के दौरान खींचीं गई तस्वीरों व शोध पत्रों की एक प्रदर्शनी कमल जोशी के आवास कोटद्वार में लगाई जाएगी।
विज्ञापन

दल में शामिल शेखर पाठक ने बताया कि कजोहिया का उद्देश्य कमल जोशी के अधूरे सपनों को पूरा करना है। यात्रा का शुभारंभ हर्षिल से होगा, जिसके बाद गंगपानी, कियारकोटी, लमखागा पास, गुंडार, छिटकुल होते हुए शिमला पहुंचा जाएगा। उन्होंने कहा कि कमल जोशी हमेशा ही अपनी तस्वीरों और लेखों से पहाड़ के जीवन को उजागर करना चाहते थे। हम भी उनके इस प्रयास को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। हर वर्ष प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में इस तरह की यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। दो अक्तूबर को समाप्त होने वाली यात्रा में लगभग 88 किमी की ट्रैकिंग की जाएगी। यात्रा दल में प्रदीप पांडे, मनमोहन चिलवाल, अनूप साह, थ्रीश कपूर,तथा प्रकाश उपाध्याय शामिल हैं। उधर, लोकरंग संस्था के सुरेंद्र पुरी व अन्य सदस्यों की ओर से दल का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें