फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ के एडीजी राजेश रंजन ने किये गंगोत्री धाम के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम में दर्शन के लिए कई वीआईपी पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को बीएसएफ के एडीजी राजेश रंजन ने गंगोत्री धाम के दर्शन करने के साथ ही विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने बीएसएफ के 35 सदस्यीय दल को हरी झंडी दिखाकर जोगिन वन पीक के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि बीएसएफ के एडीजी राजेश रंजन बाई हेलीकॉप्टर से पहले हर्षिल पहुंचे और इसके बाद कार से गंगोत्री पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वहां मंदिर में मां गंगा के दर्शन करने के साथ ही विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान भागीरथी सिला और सूर्य कुंड आदि के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने बीएसएफ के करीब 35 सदस्यीय दल को हरी झंडी दिखाकर जोगिन पीक वन के लिए रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें