फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुथनौर के पास बंद हुआ यमुनोत्री राजमार्ग, कुछ घंटों बाद खुला

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। यमुनोत्री हाईवे बृहस्पतिवार दोपहर कुथनौर क्षेत्र के करीब बोल्डर-मलबा आने से बंद हो गया, जिससे सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। इस दौरान मोबाइल नेटवर्क नहीं होने की वजह से बमुश्किल घटना की सूचना एसडीएम को दी गई। इसके बाद करीब दो घंटे बाद राजमार्ग को खोला गया। उधर, ओजरी स्लाइड जोन से लगातार भूस्खलन होने के कारण राजमार्ग 11वें दिन भी बंद रहा, जबकि लोनिवि की ओर से करीब 350 मीटर वैकल्पिक मार्ग तैयार कर दिया गया है।
विज्ञापन

ओजरी-डबरकोट में हो रहे भूस्खलन के कारण यमुनोत्री धाम सहित गीठ बजरी पट्टी के 14 गांवों की विद्युत सप्लाई बीते चार दिन से बंद पड़ी है, जिससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण जैरिया लाल ने बताया कि मार्ग बंद होने से दिक्कत हो रही है। बिजली, पानी व राशन की कमी के चलते एक-एक दिन भारी पड़ रहा है। उधर, ऊर्जा निगम के सहायक अभियंता गिरीराज सैनी ने कहा कि विद्युत लाइन को ठीक करने में अभी कुछ दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें