फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की मांग को लेकर छात्र कॉलेज गेट के ऊपर चढ़े पैट्रोल की बोतल लेकर

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। पीजी कॉलेज में शिक्षकों की मांग को लेकर छात्रसंघ के पदाधिकारियों ने कॉलेज में हंगामा किया। कुछ छात्र कॉलेज के गेट के ऊपर पेट्रोल की बोतल लेकर चढ़ गए। काफी देर तक मनाने के बाद छात्र एसडीएम से वार्ता के लिए नीचे उतरे, लेकिन सकारात्मक आश्वासन नहीं मिलने पर छात्रसंघ ने मंगलवार से कॉलेज परिसर में क्रमिक अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पीजी कॉलेज में पिछले कई सालों से शिक्षकों की कमी के चलते अतिथि और संविदा शिक्षकों से काम चलाया जा रहा है। पिछले 10 दिन से अतिथि और संविदा शिक्षक भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इससे छात्रों की पढ़ाई ठप है। ऐसे में छात्र संगठन आक्रोशित हो गया है। कुछ छात्र सोमवार को पेट्रोल की बोतल लेकर कॉलेज गेट के ऊपर चढ़ गए। इससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और भटवाड़ी के एसडीएम देवेंद्र नेगी मौके पर पहुंचे तो छात्र वार्ता के लिए मान गए। प्राचार्य कक्ष में एसडीएम और छात्रसंघ के बीच वार्ता हुई। इसमें उच्च शिक्षा निदेशक से फोन पर बात कराई गई, लेकिन छात्र नहीं माने और मंगलवार से क्रमिक अनशन शुरू करने की चेतावनी दी। वार्ता में छात्रसंघ अध्यक्ष दीपेंद्र कुमार, सचिव देवराज चंद रमोला, विवि प्रतिनिधि सोनू सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष पृथ्वीराज राणा, गणेश राणा और सौरभ राणा शामिल रहे। एसडीएम भटवाड़ी देवेंद्र नेगी ने बताया कि उच्च शिक्षा निदेशक से उनकी फोन पर बात हुई है, जिसमें उन्होंने स्थानीय स्तर पर समस्या के समाधान के लिए 10 दिन का समय मांगा है। उन्होंने कहा कि स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति लोक सेवा आयोग से ही होगी, लेकिन व्यवस्था के तौर पर शिक्षकों की तैनाती को कुछ दिन तो लगेंगे ही। इस बीच, भौतिक विज्ञान का पद भरने के लिए ऋषिकेश से एक प्रवक्ता को अटैच किया जा रहा है।

65 पद सृजित, शिक्षक सिर्फ 23 पदों पर
उत्तरकाशी पीजी कॉलेज में वर्तमान में 65 शिक्षकों के पद सृजित हैं। इनमें से 23 नियमित हैं और 18 गेस्ट और संविदा शिक्षक हैं। कॉलेज में गणित, इतिहास, अर्थशास्त्र, कला, भौतिक विज्ञान, गृह विज्ञान, समाज शास्त्र और कॉमर्स के शिक्षक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें