उत्तरकाशी। रामलीला मैदान में श्रीराम लीला का मंचन हो गया है। आदर्श रामलीला समिति की ओर से आयोजित मंचन के पहले दिन रावण तपलीला, कैलास लीला और पृथ्वी विचार लीला के दृश्य आकर्षण का केंद्र रहे।
रामलीला मंचन का शुभारंभ डीएम डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने नगर में होने वाले इस तरह के धार्मिक अनुष्ठानों के आयोजन में हर संभव सहयोग की बात कही। उन्होंने दर्शकों से रामलीला को मनोरंजन में न लेकर भगवान राम के जीवन से सीख लेने की जरूरत बताई। समिति के अध्यक्ष रमेश चौहान एवं सचिव भूपेश कुड़ियाल ने सभी नगरवासियों से राम लीला के सफल संचालन में सहयोग की अपेक्षा की। इस मौके पर सूचना अधिकारी ब्रदी चंद, जयेंद्र पंवार, गजेंद्र मटूडा, विक्रम शाह, प्रताप सिंह रावत, ब्रह्मानंद नौटियाल, उमेश बहुगुणा, सुभाष सोनी आदि मौजूद थे।