फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांव। सरस्वती इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान रवाईं के पारंपरिक परिधानों में सजी छात्र-छात्राओं ने तांदी, हारुल, झेता नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन

मंगलवार को वार्षिकोत्सव का शुभारंभ पुरोला विधायक राजकुमार ने किया। उन्होंने वंदना कक्ष के लिए सात लाख देने की घोषणा की। इस मौके पर कक्षा ग्यारह के छात्र अंशुल रावत ने अपने नॉन स्टॉप कार्यक्रम से दर्शकों को ताली बजाने के लिए मजबूर किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड की मशहूर गायिका रेशमा शाह ने जमुना कू पाणी अग्लाड की माछी, ले भुजी जलो ले चूड़ा, चांदन की चौकी ले ओइ मामा, केज गांव कु रे जवान छोरा बैठी जादी जाण पछाण लादी आदि गीतों से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। इस दौरान हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में 20वां स्थान पाने वाले छात्र रोहित उनियाल, सुमित रावत, आयुष रावत, प्रांजल डोभाल, उदित डोभाल, नितिका, अभिषेक, काजल, रुचि राणा आदि मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक राहुल नौटियाल, ब्लॉक प्रमुख रचना बहुगुणा, सकल चंद रावत, अमीन चौहान, राम प्रसाद, बलदेव चौहान, विजय सिंह, राजेश रावत, संतोष नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें