फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की मांग को लेकर छात्राओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। रामचंद्र उनियाल पीजी कॉलेज में शिक्षकों की मांग को लेकर छात्र नेताओं ने कॉलेज बंद कर नगर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। साथ ही उच्च शिक्षामंत्री को ज्ञापन दिया। उन्होंने शीघ्र ही शिक्षकों की नियुक्ति नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंगलवार को पीजी कॉलेज परिसर में छात्र एकत्र हुए। यहां उन्होंने कॉलेज बंद कर बाजार में शिक्षा मंत्री के खिलाफ रैली निकाली। उन्होंने डीएम के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा। छात्र अध्यक्ष दीपेंद्र कुमार ने बताया कि लंबे समय से पीजी कॉलेज उत्तरकाशी में शिक्षक नहीं है, जिससे दूरदराज से आने वाले छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इस मौके पर विश्व विद्यालय प्रतिनिधि सोनू सिंह, महासचिव देवराज सिंह रमोला, अमेरीकन पुरी, दीपेंद्र कैंतुरा, निधि, पूजा, सीमा, रजनी, बबीता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें