फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुग्ध उत्पादन समितियों को बांटी मशीनें

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ मातली में आयोजित कार्यक्रम में गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत ने राज्य सरकार की तरफ से दुग्ध उत्पादन समितियों को डीपीएमसीयू (डाटा प्रोसेस मिल्क कलेक्शन यूनिट) मशीनें वितरित की। इस दौरान विधायक ने बताया कि दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ मातली में जल्द ही एक पेट्रोल पंप खोलने जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र नौटियाल ने कहा कि दुग्ध क्षेत्र में दूध की गुणवत्ता की जांच कर मानक के अनुरूप ग्रामीणों को उसका मूल्य दिया जाएगा। प्रथम चरण में 14 मशीनें आई हैं, जिन्हें महरगांव, पलेठा, कोटियाल गांव, बगासू, कफनौल, तियॉ, फोल्ड, बोगाडी, किशनपुर, अठाली, श्रीकोट आदि दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों को दिया जाएगा। प्रबंधक चौधरी हरी सिंह, अशोक कुमार यादव ने ग्रामीणों को मशीन के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर नागेंद्र सिंह चौहान, नागदेई रमोला, प्रेमलाल, मोहन गुसाईं, आशीष भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें