फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवडियों को नहीं जाने दिया गोमुख

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। गंगोत्री क्षेत्र में मंगलवार रात और बुधवार दोपहर मूसलाधार बारिश होने से प्रशासन ने कांवड़ियों और पर्यटकों को गोमुख ट्रैक पर जाने की इजाजत नहीं दी। इस ट्रैक पर गदेरे में आए उफान से पुलिया ढहने की कगार पर पहुंच गई है। इस हाल में भुजगढी और भोजवासा के बीच एक किमी के भूस्खलन क्षेत्र से गुजरना जोखिम भरा बना हुआ है।
विज्ञापन

बाहरी राज्य तथा मैदानी क्षेत्र के कांवड़ यात्री अब गंगोत्री में नहीं है। ऋषिकेश नीलकंठ महादेव तथा गढ़वाल के अन्य क्षेत्र के शिवालयों में गंगा जल लेने के लिए स्थानीय कांवडिए ही यहां आ रहे है। गंगोत्री में कई स्थानीय कांवडिए और पर्यटक गोमुख की ओर जाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें परमिट नहीं दिया जा रहा है। आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने कहा कि गंगोत्री क्षेत्र में भारी बारिश तथा चीड़वासा की पुलिया व आगे के रास्ते में बोल्डर गिरने से इस ट्रैक पर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें