फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़। विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने छह सूत्री मांगों को लेकर जीएम कार्यालय में एक दिवसीय कार्य बहिष्कार कर निगम प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के पदाधिकारी जीएम कार्यालय में एकत्र हुए और निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि निगम प्रबंधन अवर अभियंता संवर्ग के हितों के साथ कुठाराघात कर रहा है। डीजीएम से लेकर एमडी तक के पदों पर प्रतिनियुक्ति पर बाहरी लोगों को नियुक्त किए जा रहे हैं। उन्होंने निगम प्रबंधक अवर अभियंताओं को विभागीय पदोन्नति में 58.33 फीसदी हिस्सा देने, जीपीएफ लागू करने, शासन के अन्य कर्मचारियों की भांति 2006-4600 ग्रेड पे का लाभ देने, पदोन्नति के लिए प्रशिक्षण समय से काउंटिंग करने सहित छह सूत्री मांग की। इस मौके पर विक्की दास, संजय, संदीप रावत, विपिन, हिमांशु, पवन, संदीप, रवि आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें