फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी के खाते उडाए एक लाख चौवालिस हजार रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांव। साइबर अपराधियों ने फल प्रसंस्करण इकाई के प्रभारी के खाते से भी 1.44 लाख रुपए उड़ा लिए। उनके खाते से गिरोह ने 15 से 17 जुलाई के बीच जयपुर और नई दिल्ली से यह राशि निकाली। 15 जुलाई को जयपुर स्थित एसबीआई के एटीएम से दो बार 40-40 हजार रुपये, 16 जुलाई को गंगा मार्केट दिल्ली से 40 हजार और 17 जुलाई को दिल्ली से ही 24 हजार रुपये निकाल लिए गए। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करने के साथ ही एटीएम ब्लॉक करवा दिया है।
विज्ञापन

फल प्रसंस्करण इकाई के प्रभारी डीएस रावत के मोबाइल पर सोमवार सुबह खाते से पैसे निकाले जाने के दो संदेश आए। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कॉलेज पौड़ी से बीटेक कर रही है। उसकी फीस जमा करने के लिए उन्हें बैंक जाना था, लेकिन उससे पहले ही मोबाइल पर 40-40 हजार रुपये निकाले जाने के दो मैसेज आए। वे बैंक पहुंचे तो पता चला कि खाते से अलग-अलग तारीखों में 1.44 लाख रुपये निकाले जा चुके थे और खाते में अब मात्र 447 रुपये ही शेष हैं।
रावत ने बताया कि संभवत: वह देहरादून में साइबर ठगी का शिकार हुए हैं। वह देहरादून में विभाग के काम से गए थे। आठ जुलाई को देहरादून तपोवन रोड स्थित एसबीआई के एटीएम से उन्होंने खर्च के लिए दस हजार रुपये निकाले थे। इससे पूर्व उन्होंने नेहरू कॉलोनी और हरिद्वार रोड स्थित एटीएम से भी पैसे निकालने की कोशिश की, लेकिन नहीं निकले। लौटने के बाद उन्होंने 11 जुलाई को विकासनगर में भी एटीएम से पैसे निकाले। थानाध्यक्ष पुरोला बीएस चौहान ने बताया कि ठगी का शिकार हुए व्यक्ति की तहरीर मिली है। क्षेत्र में साइबर क्राइम की यह पहली घटना है। एसओजी को भी घटना के बारे में बता दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें