फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर अधिकारी बताकर आशा कार्यकत्री के खाते से उड़ाये 15 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांव (उत्तरकाशी)। स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी बनकर एक साइबर क्रिमिनल ने दो दिन पहले आशा कार्यकत्री के खाते से 15 हजार रुपए निकाल लिए। आरोपी ने खाता अपडेट करने का हवाला देकर कार्यकत्री से उसका अकाउंट और एटीएम पिन नंबर पूछकर ठगी कर ली।
विज्ञापन

धारी गांव की आशा कार्यकत्री निशा डोभाल के पास दो दिन पहले एक अनजान नंबर से फोन आया कि उसके खाते में विभागीय स्तर से कुछ धनराशि डाली जानी है, लेकिन उसके लिए उसे उसक ा खाता अपडेट करना होगा। आशा कार्यकत्री को झांसे में लेकर आरोपी ने पहले अकाउंट नंबर मांगा और फिर एटीएम पिन कोड। फोन करने वाला जो भी पूछते गया महिला फोन पर सूचनाएं देती गई। निशा को ठगी का पता तब चला जब उसके मोबाइल पर पीएनबी के खाते से 15 हजार रुपये निकाल लिए जाने का संदेश मिला। उसने तत्काल मामले की जानकारी अपने पति को दी। जिस नंबर से कॉल आई वह नंबर तब से बंद है। निशा के पति विनोद डोभाल ने बताया कि यह घटना दो दिन पहले की है। उस दिन वह किसी काम से बाहर थे। उन्होंने उसी दिन कस्टमर केयर पर फोन कर खाता ब्लॉक करवा दिया था और पुलिस को फोन से घटना की जानकारी दे दी थी। थानाध्यक्ष पुरोला बीएस चौहान ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। फिर भी लिखित तहरीर आने पर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें