फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने पहले सड़क पर बिछाया डामर उखड़ने लगा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। लोनिवि भटवाड़ी डिविजन की ओर से गंगोरी-उतरौं आंतरिक मोटर मार्ग पर अप्रैल में डामरीकरण का कार्य किया था, लेकिन दो माह में ही डामर उखड़ गया है। ग्रामीणों ने डीएम से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

दिसंबर 2016 में लोनिवि डिवीजन भटवाड़ी को गंगोरी-उतरौं की पांच किमी आंतरिक मोटर मार्ग डामरीकरण के लिए करीब 96 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे। विभाग ने अप्रैल 2017 में मोटर मार्ग का डामरीकरण शुरू कर दिया था, लेकिन खराब गुणवत्ता के कारण दो माह बाद भी उखड़ने लग गया है। प्रधान सावित्री मखलोगा, महादेव प्रसाद भट्ट, सतवीर मखलोगा, देवेंद्र राणा, मनीष राणा ने बताया कि लोनिवि की लापरवाही के कारण गांव की आंतरिक सड़क बदहाल बनी हुई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिना मानकों के आधार पर सड़क डामरीकरण कर संबंधित विभाग लाखों के बजट को ठिकाना लगाने का काम कर रहा है। इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत उतरौं की प्रधान सावित्री मखलोगा ने डीएम को इस संबंध में ज्ञापन देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इधर, लोनिवि के सहायक अभियंता भूपेश गुर्साइं का कहना है कि जहां से सड़क उखड़ रही है, वहां नीचे दलदल है। जिससे सड़क पर पानी भर रहा है। संबंधित ठेकेदार को निर्देशित कर जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें