फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलेंडर के लिए ग्रामीणों को नापनी पड़ रही आठ किमी की दूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। वरुणा घाटी में आधा दर्जन से अधिक गांव में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई नहीं होने से दो हजार से अधिक उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से ऊपरीकोट तक सिलेंडर सप्लाई की मांग की है।
विज्ञापन

वरुणा घाटी में निसमोर, गडियारा, खरकोट, भराणगांव, ऊपरीकोट के उपभोक्ता लंबे समय से सिलेंडर गांव तक पहुंचाने के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। सिलेंडर घर तक पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को आठ किमी की दूरी नापनी पड़ रही है। क्षेत्र पंचायत सदस्य भटवाड़ी भारती चौहान और पूर्व जिला संगठन मंत्री कांग्रेस कमेटी गोविंद सिंह चौहान ने बताया कि ग्रामीणों को सिलेंडर अपने सिर पर ढोकर कखड़ेत तक लाना पड़ता है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि ऊपरीकोट तक गैस सिलेंडर की गाड़ी भेजी जाए। ग्रामीण तेग सिंह, अवतार सिंह, सतवीर सिंह, रणजीत सिंह, राम प्रसाद, रामचंद्र सिंह, बृजमोहन, सुंदरा देवी, केंद्र सिंह आदि का कहना है कि अगर गैस सिलेंडर की सप्लाई ऊपरीकोट तक नहीं की जाती है, तो वे आंदोलन करेंगे। एडीएम पीएल शाह का कहना है कि अगर ऊपरीकोट तक गाड़ी आसानी से जा सकती है, तो यह मामला दिखवाकर ग्रामीणों की मांग के अनुरूप वहां तक गैस सिलेंडर की गाड़ी भिजवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें