तीन दित तक बारिश के बाद मौसम साफ ही हुआ था कि मौसम विभाग ने फिर से बारिश का अलर्ट जारी कर दिया। विभाग ने तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
प्रदेश के चमोली जिले में आज रविवार को भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके अलावा सोमवार को देहरादून और उत्तरकाशी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बारिश से नुकसान की भी आशंका जताई है।
शनिवार को प्रदेश में मौसम के दो रंग देखने को मिले। कहीं बारिश हुई तो कहीं तेज धूप खिली रही। राजधानी में भी पटेलनगर से क्लेमेंटटाउन तक करीब एक घंटे तक जमकर पानी बरसा जबकि इससे ऊपर का पूरा शहर सूखा रहा।
घंटाघर और आसपास के इलाकों में तो तेज धूप खिली रही। राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि प्रदेश में एक बार फिर भारी बारिश के आसार बन गए हैं।
उन्होंने बताया कि रविवार को चमोली जिले में कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है, जबकि सोमवार को देहरादून और उत्तरकाशी में भारी बारिश की चेतावनी दी है।