फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: 2.5 किमी पैदल मार्ग पर 15 लाख खर्च, फिर भी आवाजाही जोखिमभरी

Mon, 05 May 2025 07:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनोत्री वैकल्पिक पैदल मार्ग बना हुआ है बदहाल, वन विभाग ने एक सप्ताह पूर्व ही बनाया था मार्ग
विज्ञापन

बड़कोट। यमुनोत्री धाम के लिए वन विभाग ने 2.5 किमी वैकल्पिक पैदल मार्ग पर 15 लाख रुपये खर्च किए हैं, लेकिन स्थिति बदहाल बनी है। स्थिति यह है कि विभाग ने एक सप्ताह पूर्व पैदल मार्ग बनाया, लेकिन आवाजाही अभी भी जोखिमभरी बनी हुई है।
जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भंडेलीगाड से यमुनोत्री धाम 2.5 किमी खड़ी चढ़ाई वाला मार्ग है। वन विभाग इस पर हर साल लाखों रुपये सुधारीकरण के नाम पर खर्च कर रहा है। इस बार भी जिला प्रशासन ने मार्ग के लिए वन विभाग को 15 लाख आवंटन किए हैं, लेकिन मार्ग को बनाए अभी तक एक सप्ताह भी नहीं हुआ और जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे आवाजाही जोखिम भरी बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मोहन लाल, अजय, विकास, भगवान सिंह, प्रेम का कहना है कि 2.5 किमी के बेहद संवेदनशील मार्ग पर पानी की व्यवस्था भी नहीं है। निम्न गुणवत्ता के कार्य होने के कारण जगह-जगह गड्ढे होने से घोड़े-खच्चरों का चलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में श्रद्धालुओं को जोखिमभरा सफर करना पड़ेगा। इधर डीएफओ रविंद्र सिंह पुंडीर का कहना है कि मार्ग पर घोड़े खच्चरों की आवाजाही से यह स्थिति हुई होगी। यह मार्ग यमुनोत्री धाम से वापसी के उपयोग के लिए बनाया गया था। पानी की सप्लाई की जिम्मेदारी जल संस्थान की है फिर भी इसे दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें