फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर मार्ग का प्रथम चरण का काम न होने से ग्रामीणों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला (उत्तरकाशी)। पीएमजीएसवाई की ओर से खरसाड़ी जेवाणू मोटर मार्ग का कार्य पूरा न करने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों में रोष है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि अभी प्रथम फेज का कार्य ही पूरा नही किया गया है और विभाग ने दूसरे फेज के कार्य के लिए निविदाएं जारी कर दी हैं। उन्होंने प्रथम फेज का कार्य पूरा न करने व ग्रामीणों को प्रतिकर का शीघ्र भुगतान न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मोरी ब्लॉक के कुमणाई, देवजानी, डोभाल गांव, रमालगांव, डांडा गांव, खरसाड़ी, जेवाणू गांव के लिए शासन ने करीब पांच करोड़ की लागत से 17 किमी मोटर मार्ग स्वीकृत किया था। वर्ष 2009 में पीएमजीएसवाई ने कार्य शुरू किया, लेकिन जेवाणू गांव से दो किमी पीछे तक ही सड़क बनाई गई है। क्षेत्र के जयराम चौहान ने बताया कि विभाग की ओर से खरसाड़ी जेवाणू मोटर मार्ग का कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है और अब विभाग ने द्वितीय फेज के कार्य हेतु निविदाएं भी जारी कर दी है, जिसमें डामरीकरण सहित आदि कार्य किया जाना है। उन्होंने कहा कि प्रथम फेज का कार्य तो अभी पूरा नहीं किया गया है और द्वितीय फेज हेतु निविदाएं आमंत्रित करना न्यायोचित नहीं है। सड़क निर्माण के समय विभाग की ओर से यहां डंपिंग जोन भी नही बनाया गया था और सड़क का पूरा मलबा खेतों में डाल दिया गया। काश्तकारों को दबान का भी भुगतान नहीं किया गया है। गत दिनों खरसाड़ी गांव पहुंचे डीएम को भी लोगों ने समस्याएं बताई, लेकिन स्थिति जस की तस बनी है।
पुरोला वाली फाईल के लिए अधिकारी का वर्जन
पुरोला।
प्रथम चरण का कार्य पीएमजेएसवाई उत्तरकाशी ने किया है। जिसके बाद मोटर मार्ग हमें सौंप दिया गया। द्वितीय चरण के कार्य के लिए निविदा जारी कर दी गई है। प्रतिकर भुगतान की फाइल निलंबित एसडीएओ के पास है अभी तक उनसे हमें फाइल नहीं मिली है। जिससे ग्रमिणों का भुगतान नहीं हो रहा है। दबान की भुगतान प्रतिक्रया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवनारायण अधिशासी अभियंता पीएमजेएसवाई पुरोला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें