बागेश्वर में 28 को आयोजित होगी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तरकाशी। अजीम प्रेमजी विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता में पहली बार ताइक्वांडो की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता किया गया। इसमें 14 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ जो बागेश्वर में 28 सितंबर को आयोजित की जाएगी।
अजीम प्रेमजी स्कूल मातली में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, लंबी कूद, ऊंची कूद, दौड़, गोला फेंक आदि प्रतियोगिता में 42 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने विजय प्राप्त किया। इसमें अजीम प्रेमजी विद्यालय डंडा के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया जिसके बाद यह जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
वहीं पहली बार ताइक्वांडो की जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस में बालिक वर्ग में 22 भार वर्ग में प्राची, 29 भार वर्ग में सिमरन, 32 भार वर्ग में आयुषी, 35 भार वर्ग में दिव्यान्शी, भार वर्ग 38 अंजलि, 38 तुलिका प्रथम रही। वहीं बालक वर्ग के 24 भार वर्ग में कृष, 27 भार वर्ग में शौर्य, 29 भार वर्ग में सागर, 32 भार वर्ग में आदित्य, 35 भार वर्ग में अनीश, 38 भार वर्ग में कृष्णा, 41 भार वर्ग में हैदर अली, 41 भार वर्ग सोहिल प्रथम रहे। इस सभी प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है।
जिला समन्वयक शूरवीर सिंह पडियार, अजीम प्रेमजी विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील बिष्ट और व्यायाम शिक्षक हिमांशु जोशी ने बताया कि जनपद में पहली बार ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 14 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है जो 28 सितंबर को बागेश्वर में आयोजित की जाएगी।