उत्तराखंड की प्राकृतिक आपदा में गुम हुए लोगों का पता लगाने के लिए सरकारी दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने एक उपयोगी सेवा शुरू की है।
इसके तहत कंपनी आपदा की चपेट में आए बीएसएनएल का मोबाइल इस्तेमाल करने वाले लोगों की लोकेशन उनके परिवारजनों को उपलब्ध कराएगी।
पढ़ें, जिंदगी की जंग जीतने का आखिरी रास्ता
इसके लिए उत्तराखंड के बीएसएनएल उपभोक्ता 1503 और अन्य बीएसएनएल उपभोक्ता व दूसरी मोबाइल ऑपरेटरों के ग्राहक 09412024365 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
उत्तराखंड तबाही की संपूर्ण कवरेज देखने के लिए क्लिक करें
संबंधित बीएसएनएल मोबाइल की अंतिम लोकेशन दिए गए नंबर पर एसएमएस के जरिये भेज दी जाएगी। यह सुविधा सुबह आठ बजे से रात नौ बजे तक उपलब्ध रहेगी।
देखिए, उत्तराखंड तबाही की दुर्लभ तस्वीरें
इसके अलावा बीएसएनएल ने मुख्य राहत स्थलों पर मुफ्त टेलीफोन सुविधा भी उपलब्ध कराई है।
यह सुविधा अभी बद्रीनाथ, जोशीमठ, गौरीकुंड, गुप्तकाशी, गोचर, बडकोट, उत्तरकाशी, नई टिहरी और धारचूला में शुरू कर ददी गई है।
इसके अलावा जौलीग्रांट और सहस्रधारा हेलीपैड पर भी इसे चालू किया जा रहा है।