फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमा भारती ने उत्तराखंड में की राष्ट्रपति शासन की मांग

Wed, 02 Oct 2013 08:10 PM IST
अमर उजाला, श्रीनगर, गुप्तकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने राज्य की कांग्रेस सरकार को आपदा राहत मोर्चे पर विफल करार देते हुए कहा कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया जाए। उन्होंने श्रीनगर में धारी देवी के दर्शन किए और गुप्तकाशी में विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती राज्य की कांग्रेस सरकार पर जम कर बरसी। उन्होंने कहा कि आपदा राहत कार्यों में सरकार पूरी तरह असफल रही है। लोग अभी भी राहत के लिए तरस रहे हैं।

बुनियादी जरूरतों के लिए भटक रहे लोग
कई लाशें मलबे में दबी हुई हैं। आपदा के साढ़े तीन माह गुजर जाने के बाद भी सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए लोग भटक रहे हैं।

उन्होंने केदारनाथ त्रासदी के बाद सरकार की ओर से कराए गए कार्यों में स्थानीय लोगों को विश्वास में नहीं लिए जाने पर आक्रोश जताया।

शांति के लिए तर्पण
केदारनाथ त्रासदी में मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण करने के बाद उन्होंने गुप्तकाशी में उत्तराखंड दैवीय आपदा पीड़ित सहायता समिति द्वारा संचालित छात्रावास और नारायणकोटी में पंतजलि योगपीठ की ओर से संचालित छात्रावास का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


नारायणकोटी छात्रावास में कंप्यूटर शिक्षा का शुभारंभ करने के साथ ही उन्होंने लोनिवि विश्राम गृह गुप्तकाशी में केदारनाथ त्रासदी में मृत लोगों की स्मृति में पौधारोपण भी किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें