फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना: एनएच-74 पर सड़क पार कर रहे युवक को कैंटर ने कुचला, मौत; चालक वाहन छोड़कर फरार

Tue, 22 Sep 2026 04:38 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर

सार

एनएच-74 पर जाफरपुर के पास सड़क पार कर रहे दिनेशपुर निवासी विकास बत्रा (40) को तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। गंभीर घायल विकास की देहरादून ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
विकास बत्रा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में एनएच 74 पर सड़क पार करते समय एक कैंटर ने युवक को कुचल दिया। हादसे में गंभीर रुप से घायल युवक को इलाज के लिए देहरादून से जाते समय उसकी मौत हो गई। वहीं, चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया। मृतक की पहचान विकास बत्रा (40) पुत्र मुंशी राम बत्रा, निवासी दिनेशपुर के रूप में हुई है। सोमवार शाम करीब आठ बजे विकास बत्रा जाफरपुर के पास काशीपुर-रुद्रपुर हाईवे पर सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रपुर पहुंचाया गया।

विज्ञापन


हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर कर दिया। परिजन उनकी हालत को देखते हुए उन्हें देहरादून ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें