फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत खलिहान में प्रशिक्षण लेकर मुस्कान ने अंडर-23 कैंप में बनाई जगह

विज्ञापन
रुद्रपुर की मुस्कान। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
कोरोना काल में खेत खलिहान में प्रशिक्षण लेकर मुस्कान ने राज्य की अंडर-23 महिला क्रिकेट कैंप में जगह बना ली है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से देहरादून में आयोजित अंडर-23 ट्रायल में मुस्कान के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर कैंप में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

ग्राम रामेश्वरपुर के राजकीय इंटर कॉलेज कनकपुर से इस वर्ष 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुकीं मुस्कान को बचपन से क्रिकेट खेलने का शौक रहा है। क्षेत्र में क्रिकेट एकेडमी नहीं होने पर मुस्कान ने खेत-खलिहान में ही क्रिकेट का प्रशिक्षण जारी रखा।
क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन कर वर्ष 2018-19 में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के नेशनल में मुस्कान ने तृतीय स्थान हासिल किया था। मुस्कान के पिता सुरेश कुमार फौज में है जबकि माता संगीता देवी गृहणी हैं। कोच कमल सक्सेना ने बताया कि 22 से 25 अक्तूबर तक देहरादून में महिला अंडर-23 आयु वर्ग के खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया था। 25 खिलाड़ियों समेत यूएस नगर से मुस्कान को भी कैंप के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन

वर्तमान में मुस्कान डीपीएस एकेडमी में कोच शैलेंद्र सिंह से प्रशिक्षण ले रही है। कैंप में चयन होने पर खंड शिक्षा अधिकारी मतादीन गौतम, प्रधानाचार्य आशुतोष पांडे, शिक्षक डॉ. विनय श्रीवास्तव, अजय चौहान, रामकुमार, कला भट्ट आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें