फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी की 

Fri, 03 May 2019 01:01 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

अज्ञात कारणों के चलते 22 वर्षीय युवक ने परिजनों की गैर मौजूदगी में पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।

विज्ञापन

वार्ड नंबर नौ में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका सरोज बाला शर्मा अपने पति उमेश शर्मा की मौत के बाद दो बेटों तरुण एवं वरुण के  साथ रह रही हैं।

बड़ा बेटा तरुण पीआरडी में कार्यरत है जबकि वरुण अनाज मंडी में पल्लेदारी का कार्य करता था। रोजमर्रा की तरह सरोज बाला शाम 4 बजे सत्संग के लिए घर से चली गई। तरुण ड्यूटी पर गया हुआ था। वरुण घर पर ही मौजूद था। शाम करीब 6 बजे सरोज बाला शर्मा सत्संग से लौटीं।

उन्होंने घर के दरवाजे को बंद पाया। आवाज देने पर भी जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो उन्होंने पास में रहने वाले एक बच्चे को बुलाकर रोशनदान के सहारे अंदर भेजा। दरवाजा खुलने पर सरोज बाला शर्मा ने कमरे के अंदर जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। कमरे में वरुण पंखे के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था।
विज्ञापन


चीखपुकार पर तमाम लोगों की भीड़ उमर पड़ी। पास में ही रहने वाले सभासद सतीश कुमार मिड्डा ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष ललित मोहन जोशी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिसकर्मियों की मदद से वरुण के शव को नीचे उतारा और पंचनामे के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें