फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी, मौत

विज्ञापन
सुल्तानपुर पट्टी में मृतक धर्मेंद्र सागर। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर पट्टी। ग्राम रतनपुरा में शुक्रवार को एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भिजवाया। ग्राम रतनपुरा में घर के कमरे में धर्मेंद्र सागर का शव पंखे में लटका देखकर पत्नी ज्योति देवी क्षुब्ध हो गई।
विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शव को पंखे से नीचे उतारा। ग्राम प्रधान मंगल सिंह ने मृतक धर्मेंद्र के डिलारी जिला मुरादाबाद निवासी परिजनों को फोन पर सूचना दी। इस पर मृतक के परिजन ग्राम रतनपुरा पहुंचे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए काशीपुर भिजवाया। मृतक के छोटे भाई रामू सागर ने बताया की धर्मेंद्र की शादी 2013 में ज्योति के साथ हुई थी। ज्योति डिलारी मुरादाबाद यूपी में शादी होने से खुश नहीं थी।
विज्ञापन

वह उत्तराखंड में ही रहना चाहती थी। मामले को लेकर दोनो परिवारों में तीन बार फैसला भी हुआ। ज्योति की परेशानी को देखते हुए उसके भाइयों ने धर्मेंद्र को एक महीने पहले ही रतनपुरा में काम दिलाने की बात कहकर बुला लिया। एक महीना बीतने के बाद भी धर्मेंद्र को कोई काम नहीं मिला था। इससे दंपति के बीच मनमुटाव रहता था। मृतक के दो बच्चे बेटी अर्पिता (5) और बेटा श्लोक (9 माह) का है। चौकी इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें