फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मगरमच्छ ने अधेड़ को बनाया निवाला

विज्ञापन
शक्तिफार्म गुरुग्राम में रोते बिलखते मृतक बिरेन के परिजन। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
शक्तिफार्म। शौकिया तौर पर बरसाती नाले में मछली पकड़ने गए वृद्ध को मगरमच्छ ने मार डाला। घटना के करीब 24 घंटे बाद परिजनों को नाले से वृद्ध का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। शुक्रवार को परिजनों ने शव की अंत्येष्टि कर दी।
विज्ञापन

गुरुग्राम निवासी बिरेन बाला (60) पुत्र हरीवरन बाला मजदूरी कर गुजर बसर करते थे। कभी-कभी वह शौकिया तौर पर बरसाती नालों में मछली पकड़ने भी जाते थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे बिरेन बनकुइयां के पास बरसाती नाले में मछली पकड़ने गए थे। नाले किनारे साइकिल और कमीज पैंट उतारकर वह नाले में उतरे।
इस दौरान एक मगरमच्छ ने बिरेन को मार डाला। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। शुक्रवार दोपहर परिजनों को बिरेन का क्षत-विक्षत शव नाले के पानी में उतराता दिखा। बिरेन अपने पीछे दो पुत्र और पत्नी को रोता बिलखता छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें