फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पंतनगर में युवा महोत्सव कल से, होंगे विशेष आयोजन

Sat, 11 Jan 2025 05:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। जीबी पंत कृषि और प्रौद्योगिक विवि में 12 जनवरी से राष्ट्रीय युवा दिवस पर 20वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन में पद्मश्री डॉ. जितेंद्र बजाज प्रतिभाग करेंगे, जो स्वामी विवेकानंद के विचारों और दर्शन के गहन जानकार हैं। इसके अलावा प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता रमा पोपली भी कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसरो के पूर्व वैज्ञानिक और प्रसिद्ध कृषि उद्यमी स्किल इनोवेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नितिन गुप्ता भी मौजूद होंगे। रामकृष्ण मिशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष स्वामी रुवेशानंद सहित सम्मेलन में देश के 50 विश्वविद्यालयों से विद्वान और विद्यार्थीं भी होंगे।
विज्ञापन

वहीं दो दिनी सम्मेलन के बाद 14-15 जनवरी को क्या वर्तमान नीतियां भारतीय युवाओं को उद्यमिता की ओर प्रेरित करने में पूर्णतः सक्षम हो पा रही हैं विषय पर राष्ट्रीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन होगी। अधिष्ठाता डाॅ. शिवेंद्र कुमार कश्यप ने बताया कि पिछले 20 वर्षों में इस कार्यक्रम से देश के लगभग 10 हजार प्रतिभावान युवा जुड़े और प्रेरित हुए हैं।

दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद- फोटो : mathura

दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें