फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Road Accident: मंगेतर के साथ मेला देखने गए युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 22 Oct 2025 12:43 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

नानकमत्ता से मेला देखकर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन से टक्कर में मौत हो गई। इस हादसे में उनकी मंगेतर और बहन भी घायल हो गईं।

 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगेतर के साथ नानकमत्ता से मेला देखकर लौट रहे स्कूटी सवार विवेक सिंह राणा (23) अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई जबकि स्कूटी में सवार समेत दो युवतियां घायल हो गईं। कुटरा निवासी विवेक सिंह राणा पुत्र मुकेश राणा सोमवार रात नानकमत्ता मेले से घर लौट रहा था। उसकी स्कूटी में उसकी मंगेतर और और उसकी बहन भी बैठीं थीं। बानूसी के पास अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को उप जिला अस्पताल में लाया गया। डॉक्टर ने विवेक को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल दोनों युवतियों को रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि विवेक इकलौता पुत्र था, उसकी एक बहन है। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि विवेक की शादी की बात तय हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद विवेक के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें