फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: चरस की खेप के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। पुलिस ने चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसने क्षेत्र के ही एक व्यक्ति से चरस खरीदी थी। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत नशा तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है। सोमवार की रात एसआई होशियार सिंह और देवेंद्र सिंह मेहता गश्त करते हुए भूरारानी में पहुंचे थे। इस दौरान पुलिसकर्मियों को देखकर एक युवक भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक किलो 200 ग्राम चरस बरामद हुई। चरस को थैले में पटाखों के बीच छिपाकर रखा हुआ था। पूछताछ में उसने नाम गली नंबर पांच, दुर्गा कॉलोनी, भूरारानी निवासी वैष्णो सक्सेना बताया। बताया कि वह हंस विहार, रुद्रपुर के रहने वाले रवि से 30 हजार रुपये में चरस खरीदकर लाया था। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें