खटीमा। चकरपुर क्षेत्र में बाइक की टक्कर से पैदल चल रहे एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पचौरिया, चकरपुर निवासी नरेंद्र सिंह (43) पुत्र प्रेम सिंह मंगलवार देर शाम चकरपुर में हाईवे किनारे पैदल टहल रहे थे। तभी पीछे से तेज गति से आई बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक का एक पुत्र और एक पुत्री है। संवाद
ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, दो युवक घायल
बाजपुर। हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित धर्मकांटे के पास मंगलवार देर शाम बाइक सवार दो युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गए। हादसे में बाइक पर सवार आयुष और पारस निवासी पहाड़ी कॉलोनी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज कर हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। संवाद