फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बाइक फिसलने से युवक की मौत

Thu, 12 Feb 2026 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। बाइक फिसलने से हुए हादसे में युवक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

टीचर कॉलोनी मोहल्ला महेशपुरा निवासी 37 वर्षीय मनीष पाल पुत्र स्व. रमेश पाल मंगलवार शाम बाइक से सरवरखेड़ा से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह ढेला पुल के बीच पहुंचा, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और सड़क जा गिरा, इससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई। आसपास के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर मृतक की पत्नी को मामले की जानकारी दी। मृतक के साले राजेश पाल ने बताया कि मृतक के माता-पिता का पहले ही स्वर्गवास हो चुका है। उसकी पत्नी रेनू पाल और 11 वर्षीय बेटा विशान पाल का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया कि मृतक ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था, यदि वह हेलमेट पहना हुआ होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें