रुद्रपुर के रमपुरा में एक युवक ने सुसाइड कर लिया। युवक का नाम सौरभ (18) है। युवक घर पर फंदे में लटका मिला। मृतक सिडकुल की एक कंपनी में वेल्डर का काम करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के जेब से सुसाइड नोट बरामत किया। सुसाइड नोट में उसने मौत का जिम्मेदार किसी को नहीं ठहराया है। उसने लिखा है कि जिंदगी में मेरा मन नहीं लग रहा है, मां तेरे लिए मैं कुछ नहीं कर पाया।