फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पुलिस ने रात रोका था झगड़ा...सुबह फिर भड़की कलह, पति ने कमरे में बंद होकर लगा लिया फंदा; मौत

Wed, 10 Jun 2026 11:44 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर

सार

ट्रांजिट कैंप में घरेलू कलह में एक युवक ने जान दे दी। उसका शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। मंगलवार देर रात दंपती के बीच झगड़ा हो गया था। पुलिस ने मामला शांत करवाया लेकिन सुबह फिर से विवाद हुआ तो पति ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
फांसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में घरेलू कलह में एक युवक ने जान दे दी। उसका शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। मंगलवार देर रात दंपती के बीच झगड़ा हो गया था। पुलिस ने मामला शांत करवाया लेकिन सुबह फिर से विवाद हुआ तो पति ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन

 

अरविंद नगर वार्ड पांच निवासी 30 वर्षीय जितेंद्र कुमार पुत्र भूपराम अपनी पत्नी और सात माह की पुत्री के साथ रहता था। वह सिडकुल की एक कंपनी में मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर घरेलू बातों को लेकर विवाद होता रहता था। मंगलवार को भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जिस पर स्थानीय पार्षद और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया लेकिन बुधवार सुबह एक बार फिर किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद जितेंद्र ने अपनी पत्नी को कमरे से बाहर निकाल दिया और खुद कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर न आने पर पत्नी को आशंका हुई।

इसकी जानकारी पति के भाई राजकुमार को दी गई। मौके पर एकत्र लोगों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो जितेंद्र फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना पर ट्रांजिट कैंप पुलिस भी पहुंच गई। जितेंद्र को नीचे उतार कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ विभव सैनी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला कलह के चलते आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन

 

पति की मौत के बाद चली गई पत्नी
जानकारी के अनुसार जब डॉक्टर ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया तो पत्नी अस्पताल से चली गई और पोस्टमार्टम हाउस भी नहीं पहुंची। पुलिस उससे भी संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें