बाजपुर। क्षेत्र में बृहस्पतिवार की देर शाम गांव नगदपुरी निवासी करन सिंह घर से परचून की दुकान पर सामान लेने जा रहा था। रास्ते में कुछ लोगों ने घेराबंदी कर हमला कर दिया।
मारपीट में करन सिंह घायल हो गया। ग्रामीणों की भीड़ लगने पर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। घायल का एक अस्पताल में इलाज कराया गया। शुक्रवार को घायल के चाचा पूरन सिंह ने पुलिस चौकी बरहैनी में तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।