नानकमत्ता थाने में युवक से पकड़ी गई अफीम और तस्करी में प्रयुक्त बाइक के साथ पुलिस टीम।
- फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। बरेली से अफीम बेचने नानकमत्ता आ रहे बाइक सवार युवक को पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी में हेलमेट में छिपाकर रखी आधा किलो अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
शुक्रवार को थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम के साथ कैलाश नदी के पुराने पुल के समीप सिसईखेड़ा गांव में घेराबंदी की। इस बीच सितारगंज की ओर से बिना नंबर की बाइक पर सवार युवक को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो युवक ने पुलिस की घेराबंदी तोड़ भागने का प्रयास किया। तलाशी में युवक के हेलमेट में छिपाकर रखी आधा किलो अफीम बरामद हुई। युवक ने अपना नाम मनसा रामपुर थाना अलीगंज जिला बरेली उत्तर प्रदेश निवासी तेजपाल वर्मा बताया।