फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सेपक टाकरा की विजेता बना एसबीएस डिग्री कॉलेज

Sun, 12 Jan 2025 04:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय के अंतर महाविद्यालय की सेपक टाकरा महिला प्रतियोगिता एसबीएस डिग्री कॉलेज के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित हुई। इसमें हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर और डीएसबी परिसर नैनीताल की महिला वर्ग की खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के डबल और रेगु इवेंट में रुद्रपुर की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन

शनिवार को पहला रेगु मुकाबला एसबीएस डिग्री कॉलेज और नैनीताल के बीच खेला गया। इसमें रुद्रपुर ने नैनीताल को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा रेगु मुकाबला हल्द्वानी और काशीपुर के बीच हुआ। इसमें काशीपुर ने हल्द्वानी को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। फाइनल मुकाबला काशीपुर और रुद्रपुर के बीच हुआ। इसमें रुद्रपुर ने काशीपुर को 3-1 से हराया और विजेता बनी। इसी तरह डबल्स इवेंट के पहले मुकाबले में रुद्रपुर ने नैनीताल और दूसरे में हल्द्वानी ने काशीपुर को 2-0, 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला रुद्रपुर और हल्द्वानी के बीच खेला गया। इसमें रुद्रपुर ने हल्द्वानी को 3-1 से हराकर विजय हासिल की। प्रतियोगिता में रुद्रपुर की टीम प्रथम, काशीपुर टीम द्वितीय स्थान पर रही।
इसके पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. राजेश कुमार उभान ने किया। समापन सत्र में प्राचार्य प्रो. उभान ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर और मेडल पहनाकर सम्मानित किया। क्रीड़ा अधिकारी कुमाऊं विश्वविद्यालय डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता से महिला वर्ग की कुमाऊं विश्वविद्यालय की टीम का चयन कर लिया गया है जो अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। प्रतियोगिता के आयोजक सचिव डॉ. राजेश कुमार रहे। निर्णायक की भूमिका में गौरव जोशी, प्रगति दुमका और श्वेता भाकुनी रहीं। इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. सुदर्शन कुमार, लाल सिंह बिष्ट, किरण मौर्य, जीवन भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें