फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: टांडा को 3-1 से हराकर फाइनल में पहुंची शक्तिफार्म की टीम

Sat, 19 Jul 2025 12:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनेशपुर। पवित्र यंग क्लब की ओर से आयोजित गोविंद मंडल मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में शक्तिफार्म की टीम ने टांडा रामपुर को 3-1 से हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली। शानदार खेल का प्रदर्शन कर दो गोल दागने वाले खटीमा के करण रावत मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए।
विज्ञापन

खुदीराम बोस स्टेडियम में शुक्रवार की शाम को दूसरा सेमीफाइनल मैच शक्तिफार्म और टांडा रामपुर के बीच खेला गया। मैच के शुरुआती दौर में दोनों टीमों क खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे के बारपोस्ट पर कई हमले किए।
मध्यांतर से ठीक पहले शक्तिफार्म की ओर से खेल रहे टनकपुर के तेजतर्रार स्ट्राइकर करण रावत ने पहला गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। मध्यांतर के बाद टीम के मन्नत ने एक फ्री किक को गोल में बदलकर स्कोर 2 - 0 कर दिया।
विज्ञापन

जबाबी हमला करते हुए टांडा की ओर से तुहीन ने डी के भीतर मिले एक पास को गोल में बदलकर मैच में वापसी का प्रयास किया। अंतिम क्षणों में शक्तिफार्म के करण ने मैदानी गोल करके स्कोर 3 - 1 कर टांडा की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
शानदार प्रदर्शन पर करण रावत को मैच के सर्वक्षेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। इससे पहले प्रेस क्लब से जुड़े क्षेत्र के पत्रकारों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें