फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: विकसित भारत के सपने पूरा करने के लिए जनसांख्यिकीय का लाभ उठाने की जरूरत

Mon, 13 Jan 2025 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। पंतनगर विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती पर युवाओं को प्रेरित करने के लिए राष्ट्रीय युवा जागृति महोत्सव के तहत 20वीं राष्ट्रीय युवा संगोष्ठी मंथन का आयोजन किया गया। इस दौरान पद्मश्री डाॅ. जेके बजाज ने जोर डालते हुए कहा कि अब समय आ गया है, जब हम 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए जनसांख्यिकीय का लाभ उठाएं।
विज्ञापन

विवि में आयोजित महोत्सव का शुभारंभ कुलपति डाॅ. मनमोहन सिंह चौहान और पद्मश्री डाॅ. जेके बजाज ने किया। महोत्सव की शुरुआत युवा रैली के साथ हुई। कार्यक्रम में डॉ. बजाज ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार भारत के विकास के लिए एक आधारभूत स्तंभ हैं।
कुलपति डाॅ. चौहान ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपने हृदय में धारण करते हुए राष्ट्र कल्याण में अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया। अतिथियों ने युवाओं और डाॅ. अमन कंबोज की दो पुस्तकों का विमोचन भी किया। वहां डाॅ. श्वेता गुप्ता, अधिष्ठाता कृषि डाॅ. शिवेंद्र कश्यप, डीएसडब्ल्यू डॉ. एएस जीना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें