फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सक्षम दर्शन और सौम्या मेहरा बने विजेता

विज्ञापन
लालपुर में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता के विजेता ​खिलाड़ी। आयोजक
विज्ञापन
किच्छा। देवभूमि चेस एसोसिएशन की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में अंडर 11 वर्ग के मुकाबले खेले गए। इनमें बालक वर्ग में नैनीताल के सक्षम दर्शन और बालिका वर्ग में नैनीताल की सौम्या मेहरा चैंपियन बने।
विज्ञापन


भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल में चल रही नौ दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता में रविवार को अंडर 11 आयु वर्ग में बालक और बालिका वर्ग के मुकाबले खेले गए। बालिका वर्ग में सौम्या मेहरा (नैनीताल) ने चार अंक के साथ पहला और लक्षिता एस चौधरी (हरिद्वार) तीन अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। ओपन वर्ग में सक्षम दर्शन (नैनीताल) ने प्रथम और सूर्यांश (देहरादून) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि नीति आयोग के डायरेक्टर अमित वर्मा ने विजेताओं को ट्राॅफी, नकद पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। देवभूमि चेस एसोसिएशन के महासचिव संजीव चौधरी ने बताया कि प्रथम आर द्वितीय स्थान पर रहे विजयी खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहां डाॅ. सीमा सिंह, भरत गोयल, रश्मि आनंद, भूपेन्द्र सिंह, मृत्युंजय सिंह, रूपेश कुमार, अवि सिंह, मोरिशी सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें