फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: रेबल क्रिकेट क्लब और एमिनिटी स्कूल पहुंचा क्वार्टर फाइनल में

Mon, 10 Feb 2025 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के रेबेल क्रिकेट क्लब और एमिनिटी पब्लिक स्कूल की टीम ने क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है।
विज्ञापन

रविवार को लीग मैच एमिनिटी स्पोर्ट्स ग्राउंड पर डीपीएस क्रिकेट अकादमी और एमिनिटी पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एमिनिटी ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 318 रन बनाए। इसमें प्रिंस ने 150 और आदित्य राज ने 102 रन की पारी खेली। डीपीएस की तरफ से कृष्णा गर्ग और हर्षित यादव ने 2-2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीपीसी क्रिकेट अकादमी 30 ओवरों में 110 रनों पर ऑल आउट हो गई। आदित्य राना, आयुष गुप्ता, अनुराग राज और दिव्यांग ने 2-2 विकेट लिए। इस मैच को एमिनिटी ने 208 रनों से जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। प्रिंस मैन ऑफ द मैच कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमिनिटी पब्लिक स्कूल ग्राउंड पर रेबल क्रिकेट क्लब ने 45 ओवरों में 6 विकेट पर 323 रन बनाएं। इसमें दिव्यांश साहू ने 105 और सारा सदन 58 रनों की पारी खेली। जीपीएस की तरफ से जीवांश यादव ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीपीएस क्रिकेट अकादमी 283 रनों पर ऑल आउट हो गई। रेबल क्रिकेट अकादमी की तरफ से सुप्रीत साहू और अभिनव ने 3-3 विकेट लिए। इस अवसर पर गौरव तिवारी, आफताब आलम, बलवंत सिंह, सुनील यादव, इंद्र नीलकर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें