फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 10 मीटर चौड़ा होगा खटीमा-मझोला मार्ग

Mon, 10 Feb 2025 12:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। जर्जर खटीमा- मझोला मार्ग के गड्ढों से अब जनता को जल्द राहत मिल जाएगी। रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर फीता काटकर पीचिंग कार्य का शुभारंभ किया। साथ ही मिष्ठान वितरण भी किया गया।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से जर्जर खटीमा मझोला मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। प्रथम चरण में गड्ढे भरने का काम किया जाएगा। इसके बाद चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू होगा। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी ईमानदारी से क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों पर नजर रखें। कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर राहुल कुमार ने बताया कि एक करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से खटीमा-मझोला मोटर मार्ग का पीचिंग कार्य किया जा रहा है। इसके बाद लगभग 30 करोड रुपये की लागत से खटीमा-मझोला मार्ग लगभग 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। मार्ग के दोनों तरफ लगे पेड़ों का कटान व नाली निर्माण के साथ इस मार्ग का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। वहां पर सतीश गोयल,मनोज वाधवा, किशन सिंह किन्ना, प्रियांशु बंसल, अनीता ज्याला, प्रवेश मौर्य ,रंजन अग्रवाल, शुभम पटवा, अर्पित कॉलोनी, अजय अग्रवाल, जतिन ग्रोवर, हरीश बत्रा, दीपक तिवारी, नवल वाल्मीकि, शुभम वाल्मीकि, नीरज रस्तोगी आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें