फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: वॉलीबाल के फाइनल में केरल और सर्विसेज की भिडंत आज

Sun, 02 Feb 2025 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। 38वें राष्ट्रीय खेल में वॉलीबाल के पुरुषों का फाइनल मुकाबला एक बार फिर केरल और सर्विसेज के बीच होगा। सेमीफाइनल में सर्विसेज ने उत्तराखंड को 3-0 तो दूसरे सेमीफाइनल में केरल ने तमिलनाडु को हराकर फाइनल में जगह बनाई। उधर, तीसरे नंबर के लिए उत्तराखंड और तमिलनाडु टीम के बीच कांटे की टक्कर होगी।
विज्ञापन

दूसरे सेमीफाइनल में केरल ने पहला सेट 25-21 से जीतकर बढ़त बना ली। दूसरा सेट भी 25-23 से जीत लिया। तीसरे सेट में कड़ा मुकाबला हुआ और केरल ने तमिलनाडु को 26-24 से हराते हुए मैच 3-0 से सेमी फाइनल जीतकर फाइनल में जगह बना ली।
उधर वॉलीबाल के आखिरी लीग मैच में उत्तराखंड और तमिलनाडु का मैच हाई वोल्टेज रहा था। इसमें तमिलनाडु ने लगातार दो सेट जीतकर मैच में एकतरफा बढ़त बनाई थी पर उत्तराखंड टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए तमिलनाडु की टीम को 3-2 से हराकर सेमी फाइनल में जगह बना ली थी। एक बार फिर तीसरे नंबर के लिए उत्तराखंड और तमिलनाडु आमने-सामने होंगी। फर्क बस इतना होगा कि उत्तराखंड की टीम को अपने कप्तान की कमी खलेगी। उधर तमिलनाडु इसी का फायदा उठाना चाहेगी।
विज्ञापन

मायूस टीम को सबने दिलाया दिलासा
रुद्रपुर। सेमीफाइनल मैच में बुरी तरह सर्विसेज की टीम से हारने के बाद उत्तराखंड के खिलाड़ी एकदम मायूस थे। इसी दौरान उत्तरांचल ओलंपिक संघ महासचिव डा. डीके सिंह, उत्तरांचल वाॅलीबाल संघ अध्यक्ष मिथिलेश सिंह सहित कोच रतीश खिलाड़ियों के पास पहुंचे और दिलासा दिलाया। डीके सिंह ने कहा कि कप्तान के मैच से हटने के बाद टीम का मनोबल गिर गया था। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि अभी मैच खत्म नहीं हुआ है कांस्य पदक के लिए मैच होना है। सभी खिलाड़ी एकजुट प्रदर्शन करें और कांस्य पदक अपने कप्तान को थमाएं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें