काशीपुर। दहेज में कार और 25 लाख रुपये की मांग के लिए पति और ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
नई सब्जी मंडी निवासी चंद्रिका अरोड़ा ने कोतवाली पुलिस में तहरीर सौंपी। इसमें कहा कि उसका विवाह 18 जुलाई 2021 को मोहल्ला कटोराताल निवासी कपिल सपरा के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही कम दहेज लाने का ताना देकर ससुरालियों ने 25 लाख रुपये और एक कार की मांग शुरू कर दी। जुलाई 2023 में पांच माह की गर्भवती थी। 12 जुलाई 2023 की सुबह 10 बजे उसके पति कपिल, ससुर, ननद ने उसके साथ मारपीट की जिससे उसका गर्भपात हो गया। ससुराली उस पर तलाक का दबाव बना रहे हैं। बीते वर्ष 17 नवंबर 2024 को कपिल ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। संवाद