फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: महाविद्यालयी प्रतियोगिता में सरपट दौड़े रुद्रपुर के धावक

Sun, 01 Dec 2024 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स पुरुष प्रतियोगिता का शुभारंभ एसबीएस डिग्री कॉलेज के क्रीड़ांगन में हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक शिव अरोरा ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की शुरुआत में खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट किया। सभी खिलाड़ियों को कुमाऊं विश्वविद्यालय की क्रीड़ा शपथ दिलाई गई। प्राचार्य प्रो. राजेश कुमार उभान ने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता की शुभकामनाएं दी। सचिव डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में 11 डिग्री कॉलेज के 121 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इसमें राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर, सितारगंज, काशीपुर, बाजपुर, गौलापार शहर हल्दुचौड़, रामनगर, हल्द्वानी, खटीमा, पतलोट और डीएसबी परिसर नैनीताल की टीम के खिलाड़ी शामिल हैं।
क्रीड़ा अधिकारी कुमाऊं विश्वविद्यालय डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में जिन खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त किया है, उनसे अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कुमाऊं विश्वविद्यालय की टीम का प्रतिनिधित्व कराया जाएगा। संचालन प्रो. सर्वजीत सिंह ने किया। निर्णायक सुरेश चंद्र पांडेय, चंदन नेगी, रघुवीर विर्क, लक्ष्मी काला, हरीश राम, कमल सक्सेना, लक्ष्मण सिंह टाकुली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ : नीरज नेगी रुद्रपुर प्रथम, सचिन काशीपुर द्वितीय, धीरज बिष्ट हल्द्वानी तृतीय।
ऊंची कूद : पुनितेश द्विवेदी हल्दुचौड़ प्रथम, दीपांशु पंत हल्द्वानी द्वितीय, लकी सिंह पतलोट तृतीय।
200 मीटर दौड़ : ललित सती हल्द्वानी प्रथम, रोहन सिंह खटीमा द्वितीय, सनी यादव रुद्रपुर तृतीय।
400 मीटर दौड़ : सनी यादव रुद्रपुर प्रथम, जयदीप काशीपुर द्वितीय, राहुल पांडेय हल्द्वानी तृतीय।
भाला फेंक : विशाल यादव बाजपुर प्रथम, रामबाबू खटीमा द्वितीय, वंश काशीपुर तृतीय।
हैमर थ्रो : प्रतियोगिता में माहिर मनराल खटीमा प्रथम, चंद्र सिंह रामनगर द्वितीय, अजय काशीपुर तृतीय।
ट्रिपल कूद : आदिल अहमद काशीपुर प्रथम, विकास सिंह काशीपुर द्वितीय, विशाल यादव बाजपुर तृतीय।
400 मीटर बाधा दौड़ : जयदीप काशीपुर प्रथम, कृष्ण हल्द्वानी द्वितीय, दिनेश काशीपुर तृतीय।
चार गुना 100 मीटर रिले दौड़ : हल्द्वानी प्रथम, रामनगर द्वितीय, रुद्रपुर टीम तृतीय।
चक्का फेंक : विशाल सिंह बाजपुर प्रथम, सचिन कोश्यारी गोलापार शहर द्वितीय, अर्जुन सिंह हल्द्वानी तृतीय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें