शक्तिफार्म फुटबाल मैच में जोर आजमाइश करते खिलाड़ी।-संवाद
शक्तिफार्म। टैगोरनगर में टैगोर ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में मुरादाबाद ने रामनगर को 3-1 से हराया। दो गोल करने वाले मुरादाबाद के आकाश को प्लेयर ऑफ द मैच की ट्रॉफी दी गई।
मैच की शुरुआत से ही मुरादाबाद ने रामनगर पर दबाव बनाए रखा। शुरुआती मिनटों में रामनगर के गोलकीपर कार्तिक ने बेहतरीन बचाव कर गोल नहीं होने दिया। 20वें मिनट में आकाश ने पहला गोल कर मुरादाबाद को बढ़त दिलाई।
दूसरे हाफ में आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए रामनगर के कृष्णा ने 43वें मिनट में गोल कर टीम को बराबरी पर ला दिया। इसके कुछ ही देर बाद रामनगर के हैप्पी के आत्मघाती गोल से मुरादाबाद को बढ़त मिल गई। मैच के अंतिम क्षणों में आकाश ने दूसरा गोल कर मुरादाबाद को 3-1 से जीत दिलाई।
इससे पहले भाजपा नेता शिवकुमार मित्तल और गोविंद तालुकदार ने मैच का शुभारंभ किया। मैच में अखिलेश मंडल रेफरी, सुमित विश्वास और धीरज सहायक रैफरी, पंकज रे, जयंत मंडल, सव्यसाची हालदार और सुनील सरकार कमेट्रेटर, उत्तम मल्लिक और विश्वनाथ गोल जज रहे। वहां नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल, सुनील विश्वास, विश्वजीत हलदार, रिपुसूदन मंडल, संजय बछड़, पवित्र मंडल आदि थे।