खटीमा। मेलाघाट में बुधवार को एसएसबी और नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स के बीच मैत्री वॉलीबाल मैच का आयोजन किया गया। इसमें नेपाल की टीम ने 3-1 से विजय प्राप्त की।
विज्ञापन
इस रोमांचक वॉलीबाल मैच में एसएसबी टीम का नेतृत्व एएसआई नरेश कुमार जबकि नेपाल एपीएफ टीम का नेतृत्व एएसआई तपेंद्र पाठक ने किया। दोनों टीमों ने खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने शानदार खेल कौशल का परिचय दिया। इस रोमांचक मैच में नेपाल एपीएफ ने 3-1 से विजय प्राप्त की। वहां पर एसएसबी निरीक्ष सुशील कुमार यादव, सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार, मुख्य आरक्षी अमित कुमार, प्रवेश कुमार, आरक्षी आदित्य मालिक, संजय कोठियाल, रजनेश कुमार आदि थे।