फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एसबीएस पीजी कॉलेज में एक सप्ताह में 660 प्रवेश

Thu, 24 Jul 2025 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। एसबीएस डिग्री कॉलेज के अधिकतर प्राध्यापक और कर्मियों के चुनावी ड्यूटी में लगने से समर्थ पोर्टल के जरिए स्नातक प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रक्रिया धीमी चल रही है। बीते एक सप्ताह में 2224 सीटों के सापेक्ष 660 ही एडमिशन हो पाए हैं। कॉलेज प्रशासन ने प्रवेश के लिए मेरिट लिस्ट को अपडेट करते हुए दो फीसदी गिरा दिया है। अब बृहस्पतिवार से सामान्य और ओबीसी की 68 फीसदी तो एससी वर्ग की 58 फीसदी मेरिट पर प्रवेश किया जाएगा।
विज्ञापन

एसबीएस डिग्री कॉलेज में बुधवार तक बीए में 1156 सीटों के सापेक्ष 336, बीकॉम में 560 के सापेक्ष 182 प्रवेश हुए हैं। बीएससी मैथ्स ग्रुप और बायो ग्रुप में 224-224 सीटों के सापेक्ष 62 और 80 प्रवेश किए गए हैं। धीमी प्रवेश प्रक्रिया का कारण पंचायत चुनाव में लगी प्राध्यापकों और कार्मिकों की ड्यूटी को माना जा रहा है।
समर्थ पोर्टल के प्रभारी की भी ड्यूटी लगी है।इधर कॉलेज प्रशासन ने तिथिवार कम निर्धारित करते हुए प्रवेश करने का निर्णय लिया है। 24 और 25 जुलाई को दो फीसदी घटी मेरिट के आधार पर प्रवेश किए जाएंगे। इसके साथ ही 26 से 29 जुलाई के लिए अलग से मेरिट जारी की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार को छात्र नेताओं ने कॉलेज प्रशासन से एक साथ सभी का प्रवेश कराने की मांग की। इस पर कॉलेज प्रशासन ने उन्हें बताया कि वर्तमान में अधिकतर लोगों की चुनाव में ड्यूटी लगी है। इसलिए एक साथ अधिक लोगों के प्रवेश के लिए आ जाने से प्रक्रिया बाधित होगी। जल्द ही सभी को एक साथ बुलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें