फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बॉडी बिल्डिंग में इम्तियाज मिस्टर उत्तराखंड और महेश ऑवर ऑल चैंपियन

Tue, 18 Feb 2025 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। उत्तराखंड बाॅडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन की ओर से एसएस हेल्थ एंड स्पोर्ट फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने क्लासिक ओपन बाॅडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस दौरान इम्तियाज को मिस्टर उत्तराखंड और महेश को ओवरऑल चैंपियनशिप के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन


रायल लांस में आयोजित प्रतियोगिता के परिणाम रविवार को देर रात निर्णायक मंडल ने घोषित किए। उन्होंने बताया कि मो. दिलशेर, इम्तियाज अहमद व मो. सादिक ने मिस्टर जसपुर के लिए क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया है। मो. फैजान, सोनी सिंह व मो. दिलशेर ने मिस्टर ऊधमसिंह नगर के लिए क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। जीरो से 90 किलो वजन में मिस्टर उत्तराखंड के लिए इम्तियाज, मो. सादिक, मो. उवेस, सोनी सिंह, इंद्रकुमार, अमीर आलम, राहुल सैनी महेश ने प्रथम, आरिफ, रतन कुमार, मुकुल देव, डाॅ.नावेद, फैजान व नितिन ने द्वितीय एवं मो.अनस, समरेश मंडल, शफीक, पंकज कुमार, मो. दिलशेर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मास्टर उत्तराखंड के लिए इंद्र कुमार ने प्रथम, राहुल सैनी ने द्वितीय, अमीर अहमद ने तृतीय, मो. दिलशेर ने चतुर्थ व मो. शफीक ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। आयोजक समीर खान ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। वहां डाॅ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, डाॅ. इफ्तिखार कुरैशी, बलवंत पाल, मो.इरफान, मनोज सक्सेना, फखरुद्दीन, शोएब आलम, इबादुर्रहमान अंसारी, फुरकान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें