किच्छा में स्मार्ट मीटर के विरोध में विधायक तिलकराज बेहड़ के आह्वान पर सोमवार को भारी जन सैलाब इंदिरा गांधी मैदान में उमड़ा। यहां विधायक ने स्मार्ट मीटर को गरीबों का खून चूसने वाला बताया। कहा कि वे किसी कीमत पर गरीबों के घरों पर मीटर नहीं लगने देंगे। इसके बाद स्मार्ट मीटर की शव यात्रा निकाली गई। शहर के प्रमुख मार्गों से यात्रा श्मशान घाट पहुंची और वहां पर स्मार्ट मीटर का प्रतीकात्मक संस्कार किया गया।