फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: थाईलैंड की सबसे ऊंची चोटी डोई इंथानोन पर परवेंद्र ने फहराया तिरंगा

Mon, 12 May 2025 12:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। क्षेत्र के एक युवक ने थाईलैंड की सबसे ऊंची चोटी डोई इंथानोन पर तिरंगा फहराया। उन्होंने 35 किमी की दूरी को पांच घंटे में तय कर 8481 फीट ऊंची चोटी पर पहुंचने की सफलता हासिल की।
विज्ञापन


ग्राम बढ़ियोवाला निवासी परवेंद्र सिंह (28) के अनुसार उन्होंने अपनी यात्रा आठ मई को बैंकाॅक से शुरू की थी। नौ मई को वह तड़के ढाई बजे थाईलैंड के चियांग माई शहर पहुंच गए। यहां से सुबह आठ बजे नेशनल पार्क के लिए रवाना हुए। नौ मई को 35 किमी की दूरी तय करने के बाद शाम चार बजे उन्होंने थाईलैंड की 8481 फीट सबसे ऊंची चोटी डोई इंथानोन पर तिरंगा फहराया। उनका कहना है कि इसके माध्यम से उन्होंने नशामुक्त उत्तराखंड का संदेश दिया। परवेंद्र ने इससे पहले मलेशिया की सबसे ऊंची छोटी माउंट किनाबालू, ⁠फ्रेंडशिप पीक, ⁠शीतीधार पीक हिमाचल एवं वियतनाम की सबसे ऊंची चोटी फांसी पान को भी फतह किया है।
उन्होंने बताया कि भविष्य के एक हजार दिनों में 100 देशों की यात्रा कर कई चोटियों को फतह करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इनमें रसिया और आर्मेनिया की चोटियां भी शामिल हैं। परवेंद्र की इस कामयाबी पर जनप्रतिनिधियों समेत कई लोगों ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें